Ministers aide accused of gang rape the police Caught and left -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:55 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंग रेप का आरोपी मंत्री का सहयोगी पुलिस के हाथ आकर बचा

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 9:31 PM (IST)
गैंग रेप का आरोपी मंत्री का सहयोगी पुलिस के हाथ आकर बचा
अमेठी। पांचवें चरण के लिए हुए मतदान में सब कुछ भलीभांति निपट गया, लेकिन बड़ी ख़बर ये है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए गैंग रेप के मुकदमे में आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ सह आरोपी रहा विकास वर्मा पुलिस के हाथ आकर भी बच गया। अमेठी में सुबह से ही चुनाव ठीक-ठाक चल रहा था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल और पुलिस बल मुस्तैद था। ऐसे में किसी की हिम्मत ही नहीं जुट पा रही थी कि वो पोलिंग बूथ के इर्द-गिर्द भी फटक सके। तभी जनपद पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना लगी कि थाना संग्रामपुर के बड़गांव पोलिंग बूथ पर मंत्री समर्थक शांति पूर्ण चल रहे चुनाव का रंग-भंग कर रहे हैं। इस पर पुलिस कप्तान अनीस अहमद दल-बल के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इसके बाद का तो दृश्य देखने योग्य था। जानकारी के मुताबिक पुलिस की रडार पर जो आया पुलिस ने उस पर बल का प्रयोग किया। इस बीच मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का समर्थक भी पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए बल का शिकार बने। सूत्रों की मानें तो मंत्री के समर्थकों में पुलिस के हाथ मंत्री का सहयोगी विकास वर्मा भी लग गया।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंत्री गायत्री के खिलाफ दर्ज किए गए गैंगरेप के मुक़दमें में विकास वर्मा सह आरोपी है जिसकी पुलिस को तलाश थी, लेकिन हाथ आए आरोपी को भी पुलिस ने वैसे ही छोड़ दिया जैसे भीड़ को। जो अब चर्चा का विषय बना है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement