Advertisement
प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा

मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर—
खींवसर ने कहा कि आमजन को पेयजल, बिजली एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुँचे। विद्युत आपूर्ति निर्बाध होनी चाहिए, कटौती के कारण आमजन को कोई असुविधा नहीं हो तथा कृषि व घरेलु विद्युत कनेक्शन नियमानुसार समय पर करें। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और पीएम कुसुम योजना के क्रियान्वयन व प्रगति की भी समीक्षा की।
खींवसर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति पर फीडबैक लिया। उन्होंने पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में संसाधनों एवं सुविधाओं को और मजबूत करने पर बल दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जैसलमेर की विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग नवाचारों के माध्यम से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के प्रयास करें।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बजट घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तर पर की जा रही है एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में प्रगति का विश्लेषण किया जाता है।
बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी भी उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


