Advertisement
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के रवैये पर जताई आपत्ति, कहा- शासक जैसा व्यवहार अस्वीकार्य

दिनेश प्रताप सिंह ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें भारत के नागरिकों की आशाओं को पूरा करने और देश को एक महान राष्ट्र बनाने की दिशा में ले जाने की शक्ति प्रदान करें।"
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "विपक्ष इस समय भ्रमित है और उनको नहीं पता कि उन्हें क्या करना चाहिए। यही कारण है कि अब विपक्ष समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मैं मानता हूं कि विपक्ष लोकतंत्र की खूबसूरती है और इसलिए उसे मजबूत होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में विपक्ष सिर्फ विरोध करता है।"
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिशा की बैठक में शिरकत की, जहां विधायक मनोज पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा था। साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, लेकिन राहुल गांधी के मना करते ही उन्होंने इसका विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


