minister arrived in a stable-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:25 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंत्री पहुंचे गौशाला में, गाये गई चरने को

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 6:38 PM (IST)
मंत्री पहुंचे गौशाला में, गाये गई चरने को
दौसा । कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी व गौपालन मन्त्री ओटाराम देवासी बुधवार को अचानक दौसा की गौशाला में पहुंच गये। भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक शंकर लाल शर्मा ने मंत्री को शिकायत की थी कि गायों के हाल बेहाल हैं। मंत्री ने मौके पर पहुंच कर हालात जाने तो खुद भी दंग रह गये। रिकोर्ड में सात सौ गायें अंकित थी ,लेकिन मौके मुश्किल से दौ सौ गायें पाई गई। मन्त्री ने कार्यरत कार्मिक से पूछा तो गायें चरने जाने की बात कह कर टालते रहे। इस गौशाला के पास करीब 800 बीघा जमीन आवंटित बताई गई हैं। मन्त्री ने कई गायों को जख्मी देख कर भी अफशोष जताया। मन्त्री ने पशपालन विभाग के अधिकारियों को भी दोषी माना । इसे लेकर मौके से ही पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीना को फोन पर निर्देश दिए कि वे टीम लेकर पूरे मामले की जांच करवाए। अनियमितताए पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ पशुपालन विभाग के कार्यशैली की जांच के निर्देश दिए हैं। इस के बाद मन्त्री कृषिभवन पहुंचे व उपस्थिति रजिस्टर को कब्जे में कर जांच की कई कार्मिक नदारत पाए जाने पर उन्हें एपीओ कर मुख्यालय जयपुर भेजने के निर्देश दिए। गौपलान मन्त्री ने भी इस परे गौसदन की हालत पर चिंता जताई। विधायक ने मांग की कि दौसा की गौशाला को दौसा स्तर ही हैडओवर करवाया जाए।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement