Advertisement
झूला महोत्सव में गूंजा मतदान का संदेश, 11 सितंबर को शत-प्रतिशत वोटिंग की अपील

स्वीप कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी विद्यालय, रामगढ़ पचवारा में मतदाता जागरूकता को लेकर महिला संगोष्ठी आयोजित की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीराम जांगिड़ ने महिलाओं और मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश दिया तथा मतदाता शपथ दिलाई।सुरेन्द्र जांगिड़ ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन स्वीप समन्वयक महेन्द्र कुमार साहू ने किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली रामगढ़ पचवारा की गलियों से होकर गुजरी और लोगों ने “जन-जन ने ठाना है, वोट देने जाना है” का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से आगामी 11 सितंबर को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया।
*अनुराग प्रिय शर्मा बने शैक्षिक महासंघ के लालसोट खंड अध्यक्ष
नई कार्यकारिणी का गठन: रमेश चंद्र मीना मंत्री, राजेश सैनी कोषाध्यक्ष बनाए गए* लालसोट। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की लालसोट खंड साधारण सभा में अनुराग प्रिय शर्मा को सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही संगठन की नई खंड कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभा में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता के दायित्व और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। खंड अध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुराग प्रिय शर्मा को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
नई खंड कार्यकारिणी में रमेश चंद्र मीना को खंड मंत्री, राजेश सैनी को कोषाध्यक्ष, मुकेश पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा नविता गौतम को महिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। खंड पालक शिवदान सिंह राठौड़ एवं संगठन मंत्री गुलाबचंद शर्मा ने मनोनयन प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम का मंच संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।
शिक्षक हितों को प्राथमिकता देंगे : अनुराग प्रिय शर्मा
नवनियुक्त खंड अध्यक्ष अनुराग प्रिय शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ संगठन को लालसोट खंड के प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाया जाएगा।
*निकाय चुनाव : नामांकन को उमड़ी भीड़, लालसोट में एक दिन में 99 प्रत्याशियों ने भरे पर्चेअब तक 112 नामांकन दाखिल; रामगढ़ पचवारा में 22 और मंडावरी में 26 उम्मीदवारों ने किया नामांकन*
लालसोट। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी नजर आई। लालसोट नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ से दिनभर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में गहमागहमी रही। पूर्व अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, वाइस चेयरमैन संतोष स्वामी, राहुल झालानी, टेकचंद मालिया, रक्षा मिश्रा, आसिफ खान, रामोतार मीणा ,कमलेश सैनी , एडवोकेट श्याम सुंदर मिश्रा, राधिका शर्मा, सुनीता शर्मा सहित अनेक प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी विजेंद्र मीणा के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।शनिवार को लालसोट नगर परिषद चुनाव के लिए 99 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक नगर परिषद क्षेत्र से कुल 112 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। वहीं, नगरपालिका रामगढ़ पचवारा चुनाव के लिए शनिवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि मंडावरी नगरपालिका चुनाव में 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


