Meppl with lumps of Nepalese arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 23, 2023 5:40 pm
Location
Advertisement

मेप्पल की गांठ के साथ दो धरे

khaskhabar.com : रविवार, 19 फ़रवरी 2017 3:01 PM (IST)
मेप्पल की गांठ के साथ दो धरे
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के मीरू जंगल से मेप्पल की लकड़ी तस्करी करने मामले में पुलिस ने नेपाल मूल के दो लोगों को दबोच लिया है। मीरू जंगल में पकड़े गए नेपाल मूल के छिटुप लामा (26), टाशी छेरिंग (50) नामक व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से मेप्पल के पेड़ की गांठे निकाल रहे थे। आरोपियों के तार कहां तक जुड़े है। पुलिस पूछताछ में जुटी। गांव के लोगों ने भनक लगते ही इसकी सूचना भावानगर पुलिस थाने को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मीरू जंगल में दोनों लोगों को 7 मेप्पल की गांठ के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मेप्पल के लकड़ी की गांठ बाजार में काफी मंहगी है। नक्काशी कुरेद कर कोलियां बनाई जाती है।
ग्रामीणों की सूचना के बाद भावानगर थाना प्रभारी प्रकाश नेगी ने टापरी पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी अमित की अगुवाई में पुलिस टीम को मीरू जंगल में भेजा। पुलिस ने आरोपियों को जंगल से लौटते हुए पकड़ा। आरोपी मेप्पल की गांठ को बैग में छुपा कर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर भावानगर थाने में लाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 379 आईपीसी 34 और वन अधिनियम 41, 42 के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेत्तृत्व में पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ का रही है। डीएसपी किन्नौर डीबी भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रहीं है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

[# जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement