Mentally challenged children danced, many philanthropists came forward to care for the disabled children.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 11:13 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विमंदित बालकों ने किया नृत्य, निशकतजन बच्चों की देखभाल के लिए सामने आई कई भामाशाह

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 6:54 PM (IST)
विमंदित बालकों ने किया नृत्य, निशकतजन बच्चों की देखभाल के लिए सामने आई कई भामाशाह
अलवर। आदर्श मानसिक विमंदित और मूक बधिर विद्यालय दयानंद नगर में निशकतजन दिवस के उपलक्ष्य में विमंदित बालकों को शिक्षण सामग्री सहित उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती, प्रयास महावीर इंटरनेशल की अध्यक्ष लता शर्मा, एंटी करप्शन बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल जायसवाल, समाजसेवी सुशील बंसल सीए, अर्चना फाउंडेशन के संस्थापक तारेश जोरवाल, रोटी बैंक और नारी सृजन से जुड़ी सोनिया अरोड़ा, इलेकिट्रक एसोसिएशन के महेश खंडेलवाल तथा समाजसेवी राजेश जोशी आदि थे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान व फाउंडर पायल प्रधान ने संस्था के बारे में जानकारी दी कि यहां निर्धन परिवार से जुड़े निशकतजनों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन बच्चों की सेवा करने में हमें गर्व महसूस होता है। अतिथियों का स्वागत सुनील कौशिक, सिवत, सुमन, सतीश व मनमोहन ने किया। इस अवसर पर विमंदित बच्चों ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल जायसवाल ने अपनी तरफ से दो बच्चों की पढ़ाई का जिमम उठाने की घोषणा की। नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षण सामग्री समय- समय दी जाएगी। समाजसेवी सुशील बंसल ने इन बच्चों को प्रकृति का उपहार बताया और इनके लिए हर संभव सहायता की बात कही। संचालन समाजसेवी रेखा महलावत ने किया। अंत में पायल प्रधान ने आभार जताया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों के लिए युवा विपिन सेतिया को सममानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement