Meeting of the Board of Directors of Adani Renewable Energy Park Rajasthan Limited held under the chairmanship of the Chief Secretary.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 9:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 2:57 PM (IST)
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित
जयपुर, । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की 39वीं बैठक आयोजित हुई। यह कंपनी राजस्थान सरकार और अडानी समूह का संयुक्त उपक्रम है। बैठक में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों से जुड़े प्रावधानों, भूमि संबंधी विषयों और कंपनी के वार्षिक लेखों पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व नीति तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 में इसके अंतर्गत प्रस्तावित व्यय सहित कार्यसूची के अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता तथा संयुक्त शासन सचिव, वित्त देवेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे।
अडानी समूह की ओर से अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त उपक्रम के निदेशक आशीष खन्ना तथा कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख एवं निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बैठक में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement