Advertisement
इनसे मिलो : काव्य सुमेरू के शिखर रत्न, इन्द्रधनुषी व्यक्तित्व के धनी - हरीश आचार्य!

शिक्षा और साहित्य जगत के विभिन्न पड़ावों और आँचलिक उत्सवधर्मिता के विभिन्न अवसरों पर अपनी अनूठी कला दृष्टि, अभिव्यक्ति कौशल और वैविध्यपूर्ण नवाचारों के सफलतम प्रयोगों ने उन्हें प्रयोगधर्मी कर्मयोगी के रूप में अद्वितीय पहचान दी। हजारों काव्य गोष्ठियों, संगोष्ठियों और कवि सम्मेलनों में हिन्दी, वागड़ी कविताओं, दोहों, ग़ज़ल, नज़्मों, शायरियों और दोहों से लेकर काव्य विधा की तमाम पुरातन और आधुनिक धाराओं का बेहतरीन प्रयोग और प्राकट्य करते हुए वे काव्य सुमेरू के शिखर पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। इन्हीं विलक्षण प्रतिभा धाराओं के अजस्र प्रवाह ने उन्हें हर कहीं आदर-सम्मान और प्रतिष्ठा दी।
कद्रदानों के दिलों से लेकर पुरस्कारों और सम्मानों तथा मीडिया के तमाम पहलुओं में उनकी सुन्दर छवि की झलक दृष्टिगोचर होती है। उत्तरार्ध में विभिन्न विधाओं में उनकी कई पुस्तकों के धड़ाधड़ प्रकाशन ने साहित्य जगत में जबर्दग्स्त खलबली मचायी। इन पुस्तकों की चर्चा आज भी हर कोई करता ही करता है। लोक आयामों का कोई सा रचनात्मक आयोजन हो, उनकी अन्यतम रचनात्मक और धाँसू भागीदारी इनमें दिखाई देती है। आंचलिक गतिविधियों में उनकी उपस्थिति आयोजन के उद्देश्य और आनन्द को बहुगुणित कर देने का सामर्थ्य रखती है। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


