Meerut: Husband strangled pregnant wife on suspicion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:04 am
Location
Advertisement

मेरठ : शक के आधार पर पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 10:45 AM (IST)
मेरठ : शक के आधार पर पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या की
मेरठ। यहां के भवनपुर इलाके में शक के अधार पर एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़िता 28 वर्षीय मीनाक्षी सिंह सात महीने की गर्भवती थी और अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं।
उनके साथ पीड़िता का पति गजराज सिंह भी ठहरा हुआ था।
यह घटना सप्ताहांत में हुई। दंपति द्वारा किसी बात पर झगड़े के बाद गजराज ने कथित रूप से उसका गला घोंट दिया।
इस घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए बाहर गए थे।
परिवार के अनुसार, गजराज, मीनाक्षी का दूसरा पति था। उन्होंने दो साल पहले शादी की थी और बेटी उनकी पहली शादी से थी।
पुलिस ने दावा किया कि गजराज को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "हमने उन्हें टी.पी नगर इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उसे शक था कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके शक का आधार क्या था।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement