Medical students in restaurant assault and Disruptive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:44 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेडिकल छात्रों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट व तोडफ़ोड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 4:17 PM (IST)
मेडिकल छात्रों ने रेस्टोरेंट में की मारपीट व तोडफ़ोड़
उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में देर रात को मेडिकल छात्रों ने एक रेस्टोरेंट पर जमकर तोडफ़ोड़ की। शराब के नशे मे धुत्त इन लोगो ने रेस्टोरेंट मालिक सहित दो लोगों से मारपीट भी कर दी। रात करीब दो बजे एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल छात्र उदयपुर अहमदाबाद रोड़ स्थित चरणकमल रेस्टोरेंट पर पहुंचे और वहां स्टाफ को खाना खिलाने को कहा। रात अधिक होने से रेस्टोरेंट स्टाफ ने खाना नही होने की बात कही तो छात्र तहस में आ गए। इस पर कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट मालिक को बुलाया तो छात्र उससे उलझ पड़े। बाद में एक बार तो ये छात्र वहां से चले गए और करीब आधे घंटे बाद तीन चार कारों मे सवार होकर फिर से रेस्टोरेंट पर पहुंचे और वहां तोडफ़ोड़ मचा दी। छात्रों ने रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर, पीठ और नाक पर चोटें लगी। बीच-बचाव करने आए स्टाफ को भी पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपी कार में सवार होकर भाग निकलेे। पुलिस ने मौके से दो कारें मे भी जब्त की है। होटल मालिक की रिपोर्ट पर एक दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट पर मामला दर्ज किया है, फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है। आगे तस्वीरों में देखें...

[ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement