Advertisement
मथुराः धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार घायल बदमाश के कब्जे से महिला से छीनी हुई 1 सोने की चेन, 1.315 बोर का तमंचा, 2 कारतूस और 1 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की।
पकड़ा गया विशाल कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विशाल पर मथुरा के थाना जैत और अलीगढ़ के थाना इगलास में पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्तमान में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि थाना जैत की पुलिस को सूचना मिली थी कि 1 जून को महिला के गले से चेन छीनने वाला बदमाश फिर वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस सूचना पर जैत पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक लेकर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस को देखकर बाइक सवार अल्लैपुर गांव से हाईवे की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


