Advertisement
राज्यभर में गुरूवार को आयोजित होगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस

प्रमुख शासन सचिव ने प्रदेशभर में आवश्यक ब्लड की आपूर्ति के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रेफरल के लिए काम में आने वाले 104 एवं 108 एम्बुलेंस पर कार्य ड्राइवर एवं अन्य स्टॉफ के मोबाइल नम्बर संबंधित एएनएम, सीएचओ से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के पास अपडेट रहने चाहिए। साथ ही उन्होंने किसी भी कारण से खराब पड़ी गाड़ियों को तत्काल रिपेयर कराने के निर्देश दिए हैं।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि उनके अधीनस्थ कार्यरत सभी एएनएम के पास आवश्यक उपकरण जैसे बीपी जांच मशीन, गर्भस्थ शिशु की धड़कने जांचने वाले उपकरण सहित आवश्यक किट्स उपलब्ध होने चाहिए।
बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बाबूलाल गोयल, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




