Many injured in bloody conflict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:10 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खूनी संघर्ष में कई घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 10:55 AM (IST)
खूनी संघर्ष में कई घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के बड़ा मोहल्ला में बाइक की टक्कर लगने से दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों समुदायों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर फायरिंग हुई और धारदार हथियार चलाए गए । इस खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौक़े पर पहुँच गये और मामले को शांत कराने जुट गये ।खुनी संघर्ष में दोनों समुदायों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया । जिसमें दो की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें की मामला हापुड़ के थाना धौलाना के बड़ा मोहल्ले में आठ दिन पहले संजय की मोटर साइकिल शमद से टकरा गई था, जिसके बाद दोनों लोगों में विवाद हो गया विवाद को मोहल्ले के लोगों ने सुलझा दिया । देर रात पुराने विवाद के लेकर एक समुदाये के युवक दूसरे समुदाय के लोगों से गाली गलौज करने लगे, जिसके चलते दो समुदायों मे खूनी संघर्ष हो गया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement