Many celebrities including Sri Lankan Prime Minister to join the royal wedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाही शादी में शामिल होने श्रीलंका के प्रधानमंत्री सहित कई नामचीन हस्तियां आएंगी

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 2:07 PM (IST)
शाही शादी में शामिल होने श्रीलंका के प्रधानमंत्री सहित कई नामचीन हस्तियां आएंगी
उदयपुर। नेपाल के सबसे अमीर विनोद चौधरी अपने छोटे बेटे वरूण चौधरी की शाही शादी उदयपुर में करने जा रहे है। आज से इस शाही शादी के समारोह की शुरूआत होगी, जिसमें मांगलिक कार्यक्रम तीन दिनों तक शहर के जगमंदिर और लेकपेलेस में आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले विनोद चौधरी अपने बड़े बेटे की शादी जयपुर में कर चुके हैं, जिसमें भी कई नामचीन हस्तीयां शामिल हुई थी। उदयपुर में आयोजित होने वाले इस शादी समारोह में भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे सहित कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। उदयपुर में होने वाली यह शाही शादी राजस्थानी रंग में रंगी नजर आएगी और पूरी तरह से राजस्थानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए सम्पन्न होगी। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे अपनी पत्नी और डेलीगेशन के साथ गुरुवार को दोपहर 12.35 पर उदयपुर पहुंचेंगे। डबोक एयरपोर्ट पर पीएम रानिल विक्रमसिंघे की अगुवाई करने के बाद वे होटल लेकपैलेस जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार दो दिनों तक शादी में शरीक होने के बाद पीएम 29 अप्रैल को दोपहर तीन बजे उदयपुर से रवाना होंगे। शादी को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इवेंट कंपनी शादी की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है वहीं दुल्हा वरूण भी उदयपुर पहुंच चुका है।
आगे तस्वीरों में देखें...

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement