Mansi of JJTU University selected for My Bharat Budget Quest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेजेटी विश्वविद्यालय की मानसी का माई भारत बजट क्वेस्ट में चयन, 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 6:20 PM (IST)
जेजेटी विश्वविद्यालय की मानसी का माई भारत बजट क्वेस्ट में चयन, 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद
झुंझुनूं। श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला (JJTU) विश्वविद्यालय की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी बारठ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 'माई भारत बजट क्वेस्ट' कार्यक्रम के लिए मानसी का चयन किया गया है, जिसके तहत उन्हें देश के प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 12 लाख विद्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ था। विश्वविद्यालय स्तर पर 'मेरा युवा भारत' झुन्झनू की अधिकारी मधु यादव ने 50 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया, जिसमें मानसी बारठ ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतिम चयन सूची में स्थान पक्का किया। आगामी 13 अप्रैल को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर चयनित मेधावी विद्यार्थियों से सीधी वार्ता करेंगे। मानसी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र वर्ग में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement