Advertisement
भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लडेंगे मांझी

मुजफ्फरपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा "हम" के नेता जीतनराम मांझी ने कहा है कि उनका मोर्चा आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड सकता है। मांझी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।
मांझी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बात हुई है और उनका विचार देश के विकास करने का है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए उनका मोर्चा हम भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड सकता है। दोनों साथ मिलकर लडे तो राज्य में वह सरकार भी बना सकते है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि पूरे बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।
मांझी का कहना है कि उनकी नजर में कुमार आइकॉन थे, लेकिन जब मांझी ने बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू किया तो उन्हें लगा कि मांझी इतिहास रच देगा और उनसे लंबी लकीर खींच कर जनाधार बना लेगा और फिर अगला मुख्यमंत्री भी मांझी बन जायेगा।

प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features