Maneka Gandhi,s health worsened, being brought by airlift to Delhi from Pilibhit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:06 pm
Location
Advertisement

मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, पीलीभीत से दिल्ली एयरलिफ्ट

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 जून 2017 4:55 PM (IST)
मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, पीलीभीत से दिल्ली एयरलिफ्ट
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मेनका गांधी ने शुरुआत में सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, मगर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मेनका गांधी के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उन्हें एयरलिफ्ट कर लाने की व्यवस्था की जा रही है।
मेनका गांधी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को ही पीलीभीत पहुंची थी। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा विकास कार्यों का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री इसके बाद दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement