Mamata Banerjee herself admits she is a weak Chief Minister who is unable to ensure the safety of women: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2025 8:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ममता बनर्जी खुद स्वीकार रही हैं कि वह एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं" : अनिल विज

khaskhabar.com: सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 5:37 PM (IST)
ममता बनर्जी खुद स्वीकार रही हैं कि वह एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही हैं
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “लड़कियों को रात में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।” विज ने कहा कि “ममता बनर्जी अपने बयान से खुद यह परिभाषित कर रही हैं कि वे एक कमजोर मुख्यमंत्री हैं। एक महिला होते हुए भी वे अन्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं। यह बयान उनकी नाकामी को उजागर करता है।” विज आज चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि “इससे पहले भी कई मौकों पर ममता बनर्जी ने अपनी बेचारगी और प्रशासनिक असमर्थता का परिचय दिया है। ऐसे बयान उनके नेतृत्व की कमजोरी और सरकार की विफलता को दर्शाते हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अनुशासन समिति गठित किए जाने संबंधी बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है, इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।”

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement