Malpura. Priests of temples handed over memorandum to CM for honorarium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 6, 2026 10:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदिरों के पुजारियों ने मानदेय के लिए सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 3:57 PM (IST)
मंदिरों के पुजारियों ने मानदेय के लिए सीएम के नाम सौपा ज्ञापन
मालपुरा। उपखण्ड के मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूजा में लगे पुजारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अमित कुमार चौधरी को ज्ञापन सोप कर मासिक मानदेय वेतन देने की गुहार लगाई है। पुजारी पंडित रामस्वरूप शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, दीपक पांडेता,कैलास चंद्र , चंद्र प्रकाश शर्मा, जटाशंकर शर्मा, अशोक शर्मा,कृष्ण गोपाल शर्मा, मोहन शर्मा, शंकर लाल शर्मा, दामोदर शर्मा सहित अन्य पुजारियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अवगत कराया गया है कि राजस्थान में बने मंदिरों के ठाकुर जी की सेवा पूजा पीढ़ियों से पुजारी परिवार करते आ रहे है जबकि पुजारियों को विपन्नता में जीवन यापन करना पड़ रहा है। मंदिरों की जमीन खुर्द बुर्द कर दी गई है। ऐसे में पुजारियों को परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसी हालत में सरकार द्वारा पुजारियों के भरण पोषण की व्यवस्था की जानी चाहिए इसके लिए मानदेय स्वीकृत कर पुजारियो को अनुग्रहित करे। एसडीएम ने पुजारियो को भरोसा दिलाया कि उनका ज्ञापन शीघ्र यथा स्थान प्रेषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement