Malpura. Message of vegetarianism given by organizing a rally in Tordi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 8:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोरडी में रैली निकाल कर दिया शाकाहार का संदेश

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 7:27 PM (IST)
टोरडी में रैली निकाल कर दिया शाकाहार का संदेश
मालपुरा । ग्राम टोरडी में जय गुरूदेव भक्त मंडल द्वारा सदाचार शाकाहार जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बडी संख्या में जय गुरूदेव महाराज के अनुयायियों सहित ग्राम वासियों ने भाग लिया। जय गुरूदेव के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष हरिनारायण भोपाजी के नेतृत्व में निकाली गई शाकाहार रैली में डीजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु गांव के मुख्य बाजारों से निकले। ग्राम भ्रमण कर जनजागरण करते हुए रैली कल्याणदास बाबा की बगीची पहंुची। जहां सत्संग व प्रवचन का आयोजन किया गया। सत्संग प्रवचन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और आध्यात्मिकता से जीवन के उद्धार विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement