Advertisement
बीआरपी में बड़ा फेरबदल: नवजोत कौर सिद्धू सभी जिम्मेदारियों से मुक्त, ग्रेवाल बने पंजाब प्रभारी

बीआरपी ने अपने बयान में कहा कि पंजाब को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है। पार्टी ने दावा किया कि वह जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य में एक विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी ने यह भी दोहराया कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और राज्य के भविष्य तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
बीआरपी ने अपने संदेश में मजबूत नेतृत्व, एकजुट संगठन और सशक्त पंजाब के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए नए दायित्वों के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


