Advertisement
RAJ RERA का बड़ा एक्शन : शिवशक्ति रियलहोम के प्रमोटर संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी डिफॉल्टर घोषित, नाम और फोटो सार्वजनिक करने के आदेश

राजस्थान के रियल एस्टेट क्षेत्र में बिल्डरों की जवाबदेही और घर खरीदारों के अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड को डिफॉल्टर घोषित करते हुए कंपनी के निदेशकों एवं प्रमोटरों संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी के नाम और फोटो रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने के आदेश दिए हैं। ...रेरा का मूल आदेश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए।
रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा द्वारा पारित इस आदेश ने बिल्डर कंपनी की कार्यप्रणाली, पूर्व आदेशों की अनुपालना और नियामकीय जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। कंपनी की जयपुर स्थित शिवराज रेजिडेंसी आवासीय परियोजना के उपलब्ध रेरा विवरण में भी कई चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। परियोजना का पंजीकरण स्टेटस ‘LAPSED’ बताया गया है, जबकि निर्माण प्रगति और अनिवार्य अनुपालनों की स्थिति भी सवालों के घेरे में है।
एक वर्ष से रेरा आदेश की पालना नहींः
राजस्थान रेरा में शिकायत संख्या 2021-4718 एवं 2021-4717, नीरू जैन बनाम शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड, की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेश शर्मा उपस्थित हुए, जबकि प्रतिवादी कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
क्या निदेशकों के खिलाफ आदेश पारित होना ही पर्याप्त है?
एक ओर रेरा ने शिवशक्ति रियलहोम को डिफॉल्टर घोषित करते हुए कंपनी के निदेशकों और प्रमोटरों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर उसी कंपनी की शिवराज रेजिडेंसी परियोजना के उपलब्ध रिकॉर्ड में बड़ी संख्या में अनुपालन डिफॉल्ट दर्ज हैं। ऐसी परिस्थितियों में सार्वजनिक हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठना स्वाभाविक है।
क्या 3 जून 2025 के मूल आदेश की अब तक पालना हुई है?
क्या 6 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार डिफॉल्टर सूची प्रकाशित कर दी गई है?
क्या प्रभावित आवंटियों को राहत उपलब्ध कराई गई है?
और क्या कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए अतिरिक्त कदम आवश्यक हैं?
जनता को चाहिए जवाब, घर खरीदारों को चाहिए न्यायः
किसी भी आवासीय परियोजना में निवेश करने वाला व्यक्ति केवल चारदीवारी या छत नहीं खरीदता, बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा और भविष्य का सपना खरीदता है। ऐसे में रेरा के आदेशों की अनुपालना, निर्माण की वास्तविक स्थिति, वित्तीय पारदर्शिता और खरीदारों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब राजस्थान रेरा ने शिवशक्ति रियलहोम को डिफॉल्टर प्रमोटर घोषित कर दिया है, तब कंपनी के जिम्मेदार व्यक्तियों से प्रभावी जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा प्रभावित खरीदारों को वास्तविक राहत दिलाने के लिए आगे क्या कार्रवाई होगी?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


