Advertisement
दौसा में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 33 लाख की स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस थाना कोतवाली दौसा, डीएसटी सेल बांदीकुई और साइबर सेल दौसा की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
लालसोट बाईपास पर दबोचे गए तस्कर
गठित टीम ने बुधवार 2 सितंबर को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लालसोट बाईपास स्थित मस्जिद के पास एनएच-21, दौसा पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए अमर सिंह सैनी पुत्र डालचन्द उम्र 38 वर्ष निवासी बसवा, दौसा, हरिराम उर्फ डॉक्टर पुत्र हरिनारायण मीना उम्र 35 वर्ष निवासी राजगढ़ (अलवर) हाल बसवा, विक्रम पुत्र रामजीलाल मीना उम्र 28 वर्ष व सौरभ पुत्र शिवलाल गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी टहला (अलवर), आकाश उर्फ लाला पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी राजगढ़ (अलवर) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 164.52 ग्राम स्मैक तथा इसकी बिक्री से प्राप्त 1,34,000 रुपये नकद बरामद हुए। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार आरजे 14 टीएफ 7997 को भी जब्त किया गया।
अकलेरा-झालावाड़ से ला रहे थे स्मैक
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकलेरा, झालावाड़ क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत तथा इसके आगे के आपूर्ति नेटवर्क के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


