Advertisement
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे व अवैध हथियारों की तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में थाना गढ़शंकर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन कहां से आ रही थी और आगे किन-किन जगहों तक इसकी सप्लाई हो रही थी। साथ ही हथियारों की सप्लाई लाइन को भी ट्रैक किया जा रहा है।
दूसरी बड़ी कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने की है। यहां एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो सीमा पार और मध्य प्रदेश से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क को चला रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल छह पिस्तौल बरामद हुई हैं, जिनमें एक पीएक्स5 .30 बोर, तीन .32 बोर और दो अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके साथ ही सात जिंदा कारतूस भी मिले हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार मंगवाते थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में थे। इनका नेटवर्क पंजाब में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ था। यानी यह एक क्रॉस-बॉर्डर और इंटरस्टेट हथियार सप्लाई चेन थी, जो काफी संगठित तरीके से काम कर रही थी।
इस मामले में थाना सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह हथियार किन-किन अपराधों में इस्तेमाल हुए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


