Advertisement
दौसा में पंचायती राज आरक्षण पर बड़ा विवाद : गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों को कटघरे में घेरा

"भाजपा सरकार ने चलाई कैंची, पर कांग्रेस नेताओं की रहस्यमयी चुप्पी क्यों?"हिम्मत सिंह ने पूर्वी राजस्थान के जिलों में ओबीसी समाज के प्रतिनिधित्व में आई इस गिरावट पर भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों से तीखे सवाल पूछे:
सत्ता पक्ष (भाजपा) से सवाल: उन्होंने कहा कि राज्य में 21 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था के बावजूद स्थानीय लोकतंत्र में ओबीसी वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में न्यायपूर्ण हिस्सेदारी क्यों नहीं मिल रही? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किस आधार पर आरक्षण के अनुपात में कटौती की गई है और पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
विपक्ष (कांग्रेस) पर तंज: उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय व प्रादेशिक नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी तो "जितनी आबादी, उतना हक" का नारा देते हैं, लेकिन दौसा में इतनी बड़ी कटौती के बावजूद स्थानीय सांसद, विधायक और कांग्रेस के नेता मौन क्यों हैं? क्या कांग्रेस का सामाजिक न्याय केवल नारों और कागजों तक सीमित रह गया है?
उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अगस्त में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आवाज उठाई थी, तो फिर आज दौसा में जमीन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन गायब क्यों है?
"संविधान प्रदत्त 21% आरक्षण से समझौता नहीं कर सकता कोई आयोग"
राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के हवाले से दिए जा रहे तर्कों पर निशाना साधते हुए हिम्मत सिंह ने कहा:
"आरक्षण कोई सरकारी कृपा या राजनीतिक खैरात नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार है। राजस्थान ओबीसी आयोग की भूमिका अपनी जगह है, लेकिन किसी भी आयोग को संविधान द्वारा तय 21 प्रतिशत के अनुपात को कम करने का कानूनी या संवैधानिक अधिकार नहीं है। आयोग की सिफारिशों के नाम पर ओबीसी के अधिकारों को छीनना सामाजिक न्याय की मूल भावना के खिलाफ है।"
ओबीसी समाज की प्रमुख मांगें : स्पष्ट नीति और जवाबदेही: राज्य सरकार गोलमोल जवाब देने के बजाय स्पष्ट करे कि बढ़ी हुई सीटों में ओबीसी का 21 प्रतिशत कोटा किस प्रकार सुनिश्चित किया जाएगा।
आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक हो: जिस रिपोर्ट या सर्वे के आधार पर लॉटरी निकाली गई है, उसके कानूनी आधार को सार्वजनिक किया जाए।
वास्तविक प्रतिनिधित्व : ओबीसी समाज किसी दल की मेहरबानी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में अपना न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रतिनिधित्व चाहता है।
पूर्वी राजस्थान के इस प्रमुख राजनीतिक केंद्र में उठे इस आरक्षण विवाद ने आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


