हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 15 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई जिलों को मिले नए उपायुक्त

सरकार ने कई जिलों की कमान नए हाथों में सौंपी है। पंकज को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार लोहान को कैथल का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि प्रशांत पंवार को फतेहाबाद जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. शालीन को अंबाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है और मुनीश शर्मा को चरखी दादरी के उपायुक्त पद पर तैनात किया गया है। प्रीति को पंचकुला का उपायुक्त बनाया गया है, वहीं साहिल गुप्ता को जींद जिले की कमान सौंपी गई है।
शिक्षा और विकास कार्यों को गति देने के लिए साकेत कुमार को महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा और सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार अग्रवाल को महानिदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) बनाया गया है। मंदीप सिंह बराड़ को राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ को कृषि विभाग के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है और डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक दक्षता सुधारने और जनहित के कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


