Advertisement
अकलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 52 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बुलेट बाइक व नकदी जब्त

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थानाधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। घटना के अनुसार गुरुवार को विशेष टीम प्रभारी राधेश्याम सुमन उप निरीक्षक मय टीम मनोहरथाना रोड स्थित बाईपास पर ब्रिज के आगे सर्विस रोड जोड़ पर बरेड़ी की घाटी की तरफ नाकाबंदी कर रहे थे।
इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति रघुवीर भील पुत्र कालूलाल (18) निवासी घाटोली तथा दिलराज मीणा पुत्र मदनलाल (23) निवासी अकलेरा आते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक के साथ तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 10,900 रुपये भी जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से खरीदी गई थी, इसकी खपत किन-किन स्थानों पर की जानी थी तथा मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


