Advertisement
आजमगढ़ में अस्तित्वहीन मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 219 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके बाद इस पूरे मामले की जांच शासन ने एसआईटी को सौंप दी थी। 2022 में हुई जांच में यह पाया गया कि 219 मदरसे अस्तित्वहीन हैं और इन मदरसों के संचालकों ने सरकारी धन के गमन के लिए कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।
ईओडब्ल्यू के निरीक्षक कुंवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह की तहरीर पर जिले के कंधरापुर थाने में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जिले के सभी 22 थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए।
इनमें से कुछ प्रमुख थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमों की संख्या इस प्रकार है: कोतवाली में 2, सिधारी में 5, रानी की सराय में 3, कंधरापुर में 1, मुबारकपुर में 15, निजामाबाद में 5, गंभीरपुर में 2, देवगांव में 7, बरदह में 7, मेंहनगर में 5, तरवां में 3, जीयनपुर में 10, महराजगंज में 2, बिलरियागंज में 1, रौनापार में 3, अतरौलिया में 13, अहरौला में 25, कप्तानगंज में 2, फूलपुर में 41, पवई में 34, सरायमीर में 8, और दीदारगंज में 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
जिले के एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मदरसों के नाम पर सरकारी धन के गमन का आरोप है। इस मामले में जिन मदरसा संचालकों ने जाली दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी धन प्राप्त किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आजमगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


