Advertisement
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई : पब्लिक हेल्थ विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने और उसके भाई ने वर्ष 2025-26 में पब्लिक हेल्थ विभाग, कैथल डिवीजन नं. 01 में निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किए थे, जिनके लगभग 30 लाख रुपये के बिल स्वीकृति के लिए लंबित थे। इन बिलों को सैंक्शन करने की एवज में आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी ट्रैप कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया के तहत पारदर्शी ढंग से अंजाम दिया। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 1 दिनांक 20.02.2026 को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


