Major accident on Delhi-Jaipur National Highway: Sleeper bus hits high-tension power lines, several workers suffer massive burns - many in critical condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:35 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आई स्लीपर बस, भीषण आग में झुलसे कई मजदूर — कई की हालत नाजुक

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 11:12 AM (IST)
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आई स्लीपर बस, भीषण आग में झुलसे कई मजदूर — कई की हालत नाजुक
जयपुर । मंगलवार सुबह दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में मजदूरों से भरी प्राइवेट स्लीपर बस हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से बस में भीषण आग भड़क उठी, जिसमें सवार 10 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में सवार मजदूर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली की तारों से टकरा गया। करंट लगते ही बस में आग लग गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। राहत दल ने आग पर काबू पाने के बाद घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को जयपुर रेफर कर दिया गया।
मौके का मंजर बेहद भयावह था — बस के अंदर कई सीटें जलकर खाक हो गईं और कई मजदूरों के कपड़े आग की लपटों में झुलस गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया।
(खबर अपडेट की जा रही है...)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement