Maintain peace upcoming festivals: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:46 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगामी त्योहारों पर बनाए रखे शांति : जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 11:52 PM (IST)
आगामी त्योहारों पर बनाए रखे शांति : जिला कलेक्टर
बांसवाड़ा। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से मिल-जुलकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। वे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि बांसवाड़ा की गरिमामय परंपराओं के अनुरूप शांति व सौहाद्र्र के साथ सहयोग का परिचय दें। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार कोठारी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गणपत महावर, बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी अंशदीप रुल्ह, उपपुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह, नगरपरिषद सभापति मन्जूबाला पुरोहित, उपसभापति महावीर बोहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सभी धर्मों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement