Mahesh Bhandari Appointed District Convener of Rajasthan Brahmin Mahasabha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:55 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महेश भण्डारी बने राजस्थान ब्राम्हण महासभा के जिला संयोजक

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 3:41 PM (IST)
महेश भण्डारी बने राजस्थान ब्राम्हण महासभा के जिला संयोजक
दौसा। राजस्थान ब्राम्हण सभा के प्रदेशाध्यक्ष डा राधेश्याम जैमिनी ने महेश भण्डारी को दौसा जिला संयोजक मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने दौसा जिलाध्यक्ष और महिला व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के मनोनयन आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए है। प्रदेशाध्यक्ष जैमिनी ने पूर्व में मनोनीत जिलाध्यक्ष द्वारा गठित खण्ड/ब्लाक/नगर और जिला कार्यकारिणियों को भी भंग कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने जिला संयोजक भण्डारी को आदेश दिए है कि प्रान्तीय कार्यालय से सदस्यता फार्म प्राप्त कर जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाकर तीन माह मे जिले के सभी खण्ड/ब्लाक और नगर इकाइयों के महासभा के संविधान के अनुसार विधिवत चुनाव कराकर प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श कर जिला महासमिति का अधिवेशन बुलाकर जिलाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न कराएं। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा महेश चन्द्र शर्मा भण्डारी को राजस्थान ब्राम्हण महासभा का जिला संयोजक बनाए जाने पर सम्पूर्ण जिले के महासभा के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राम्हण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान ब्राम्हण महासभा के प्रान्तीय संरक्षक माननीय एसडी शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आरडी शर्मा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रान्तीय महामंत्री बृजभूषण शाण्डिल्य और राधेश्याम उपाध्याय का आभार प्रकट किया है।
प्रान्तीय नेतृत्व का दौसा से प्रभुदयाल जोशी, अनन्त कुमार शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, सतीश शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, दामोदर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अशोक कौशिक, भगवान सहाय तिवाडी, जगदीश प्रसाद शर्मा, शुभम तिवाडी सिकन्दरा ब्लाक से डा भवानी शंकर मिश्रा, त्रिलोक जोशी, महेश मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, रविन्द्र कुमार भौमिया, देवकी नन्दन शर्मा, दिनेश भौमिया, जगदीश बोहरा, बाबूलाल रायपुरा, कैलाश रायपुरा, बाबूलाल भारती, राम अवतार शर्मा बींदरवाडा, राम अवतार चतुर्वेदी संवास, सतीश शर्मा अचलपुरा, जगदीश भण्डारी, सतीश उपाध्याय भोजपुरा, गिरिराज उपाध्याय कैलाई, विजय शर्मा दुब्बी, महेश शर्मा सरपंच गण्डरावा, रमेश शर्मा पूर्व सरपंच लांका, सत्यनारायण शर्मा गुमानपुरा, नवल शर्मा देवरी, रामस्वरूप जैमन शेखपुरा, सिकराय ब्लाक से सुरेश बोहरा, मुरारी लाल गौड, गोविंद सहाय शर्मा, अजय मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, घनश्याम शर्मा हींगवा , मुरारी लाल शर्मा उदयपुरा, पुरुषोत्तम पाराशर चांदेरा, गोपाल शर्मा पीलोडी, ओमप्रकाश पाचौली, चिरंजी लाल पाखरिया मानपुर, अनन्त राम शर्मा सेवानिवृत्त तहसीलदार, रमाकांत जोशी गीजगढ, शम्भू दयाल पटवारी जयसिंहपुरा, मोहनलाल तिवाडी पूर्व जिलाध्यक्ष महवा, हरिओम शर्मा हांडली, गोकुल प्रसाद अवस्थी बांदीकुई, रमाकांत शर्मा, गिरिराज जैमन अरनिया, मुकेश शर्मा, महेश शर्मा लालसोट, रामस्वरूप चतुर्वेदी प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आभार व्यक्त कर खुशी का इजहार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement