Maharajganj: 13 lakh rupees robbery in HDFC bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP के महराजगंज में 4 नकाबपोशों ने HDFC बैंक से 13 लाख रुपए लूटे

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 4:00 PM (IST)
UP के महराजगंज में 4 नकाबपोशों ने HDFC बैंक से 13 लाख रुपए लूटे
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक में 13 लाख रुपए लूटकर फरार हाेने का मामला सामने आया है। बाइक से आए लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से रवाना हो गए। घटना के बाद कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के उच्चाधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खगालने में जुटे हुए हैं। बैंक कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को फरेंदा कस्बे में एचडीएफसी बैंक में सभी कर्मचारी काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक युवक बंदूक के साथ अन्दर आया और सभी को किनारे हटने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement