Madhya Pradesh: Bolero of wedding processions fell into the well in Chhindwara, 7 people died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:22 pm
Location
Advertisement

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में बारातियों की बोलेरो कुएं में गिरी, 7 लोगों की मौत

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जून 2022 12:03 PM (IST)
मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में बारातियों की बोलेरो कुएं में गिरी, 7 लोगों की मौत
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दो पहिया वाहन से टकराने के बाद बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में जा गिरी, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मोहखेड़ा थाना क्षेत्र के कोडामऊ में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को एक बोलेरो दुपहिया वाहन से टकरा गई। उसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के कुएं में जा गिरी।


पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है जिनके शव भी निकाले जा चुके हैं इसके अलावा तीन लोग घायल भी हुए हैं। इन सभी का इलाज जारी है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement