Mad dog terror: Stampede at Mokshadham, 26 people bitten-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:14 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पागल कुत्ते का आतंक : मोक्षधाम में मची भगदड़, 26 लोगों को काटा

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 2:16 PM (IST)
पागल कुत्ते का आतंक : मोक्षधाम में मची भगदड़, 26 लोगों को काटा
तीजे के कार्यक्रम में अचानक घुसा कुत्ता, एक के बाद एक लोगों पर किया हमला; घायलों का अस्पताल में उपचार । बयाना। गऊघाट स्थित मोक्षधाम में सोमवार को तीजे के कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रामक कुत्ते ने वहां मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने एक के बाद एक कई लोगों को अपना निशाना बनाया। घटना में करीब 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बयाना उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शी राजू अरोड़ा के अनुसार, नगला स्टोर निवासी संजय पुत्र देवीराम गहलोत की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके तीजे का कार्यक्रम गऊघाट मोक्षधाम में चल रहा था। इसमें मृतक के परिजन, रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और लोगों पर झपटने लगा।
लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक मोक्षधाम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अस्पताल में लगी घायलों की कतार
घटना के बाद कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में घायल लोगों के पहुंचने से अस्पताल में भी हलचल रही। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग
एक ही कुत्ते द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को काटे जाने की घटना से शहरवासियों में भय और रोष है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से शहर में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement