Maavath for the second time in winter season in Jodhpur, benefits to the fields-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 26, 2023 5:11 am
Location
Advertisement

जोधपुर में सर्दी के मौसम में दूसरी बार मावठ, खेतों को फायदा

khaskhabar.com : रविवार, 29 जनवरी 2023 5:06 PM (IST)
जोधपुर में सर्दी के मौसम में दूसरी बार मावठ, खेतों को फायदा
जोधपुर। जिले में रविवार को मावठ की दूसरी बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। रबी सीजन के लिए यह बारिश अमृत की तरह है। गेहूं और चने जैसी कुछ फसलें जो कि पिछले दिनों तेज सर्दी और पाले के कारण खतरे में पड़ गई थी उनको जीवनदान मिल गया है।


किसानों ने बताया कि सरसों की कुछ फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा यह बारिश फसलों को फायदा ही पहुंचाएगी। अतिवृष्टि नहीं होने से यह बारिश नुकसान देने की बजाय फायदा पहुंचा कर जाएगी। रबी सीजन में गेहूं की फसल को बारिश से फायदा बताया जा रहा है। चने की फसल और खेतों में खड़ी सरसों को भी इस बारिश से फायदा होगा। कुछ किसानों ने सरसों की कटाई कर दी है उनको जरूर नुकसान हो सकता है। जीरा और इसबगोल भी रबी की प्रमुख फसल है इस बारिश से उसको भी नुकसान होने के समाचार नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement