Luno also participated in Congress Bharat Jodo Yatra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:38 am
Location
Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लूनो भी हुआ शामिल

khaskhabar.com : शनिवार, 07 जनवरी 2023 1:54 PM (IST)
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लूनो भी हुआ शामिल
#Bharat Jodo Yatraपानीपत | कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लूनो भी शामिल हुआ। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक तस्वीर साझा कर लिखा, ' लूनो भी यात्रा में शामिल हुआ।' और तस्वीर पर लिखा, 'हम्म्म..मुझे अपनी यात्रा में आमंत्रित करने में आपको सौ दिन से अधिक का समय लगा, लेकिन ठीक है..अब मैं यहां हूं। कुत्ते निस्संदेह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं, और यह भावना पारस्परिक है। प्रियंका ने इसी भाव से ये पोस्ट किया। इस तस्वीर में राहुल गांधी लूनो के गले में बंधा पट्टा अपने हाथ में पकड़े हुए हैं और लूनो राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कदमताल कर रहा है।

राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ये भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जोकि 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जानी है। राहुल गांधी अबतक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब सिर्फ 342 किलोमीटर की यात्रा बची है। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब और फिर जम्मू कश्मीर पहुंचेगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement