Advertisement
लुधियाना: पुलिस मुठभेड़ में डोनी बल गैंग के दो गुर्गे ढेर, बड़ी वारदात टली

स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को एक संभावित हमले की योजना के बारे में सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एजीटीएफ और लुधियाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आतम पार्क के पास अंडरब्रिज क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस के अनुसार, रुकने का संकेत मिलने पर दोनों आरोपी भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
पीछा करने के दौरान आरोपियों ने लगातार कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि उनकी दो गोलियां सरकारी पुलिस वाहन में भी लगीं। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों हमलावर मौके पर ही मारे गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी गैंगस्टर डोनी बाल और शगनप्रीत सिंह के सीधे संपर्क में थे। उन्हें रविवार को लुधियाना के दुगरी रोड स्थित मैरीलैंड पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर पर सामूहिक गोलीबारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि करनजोत सिंह एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूटपाट और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं संदीप सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज था।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में लुधियाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 221, 132, 62 और 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


