उदयपुर। मानसून सीजन में हुई अच्छी वर्षा से झीलों की नगर उदयपुर में अधिकर झीलों में पानी की आवक हुई। इससे वहां पर्यटकों की संख्या में भी काफी ईजाफा हुआ है। लेकिन पर्यटकों की लापरवाही पिछोला झील की सौन्दर्य को बिगाड़ रही है। झील के अमरकुंड व बारीघाट झीलक्षेत्र में शराब व पानी की बोतलें, घरेलू कचरा, नारियल और जलीय घास का जमावड़ा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन भी इस ओर से आंखे मूंदें ही बैठा है। लेकिन अब कुछ संस्थाएं झील की सफाई के लिए आगे आई है।