Lord Ram was sent to exile in tears-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नम आंखों से प्रभू राम को भेजा वनवास

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 7:50 PM (IST)
नम आंखों से प्रभू राम को भेजा वनवास
होशियारपुर। देशभर में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की आराधना का दौर चल रहा है। तो कई स्थानों पर रामलीला का भी मंचन हो रहा है। इसी कड़ी में होशियारपुर में चल रही रामलीला के तहत शनिवार को श्रीराम के वनवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस तरह अयोध्यावासियों ने नम आंखों से प्रभु राम को वनवास के लिए विदाई दी। इसके बाद भगवान राम ने वनवास की पहली रात तमसा नदी के किनारे पर काटी। इस दौरान प्रभु राम की वनवास यात्रा शहर के एस.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल से से शुरू होकर बैंक बाजार, कनक मण्डी, दाल बाजार, प्रताप चैक, कश्मीरी बाजार, घण्टाघर, गौरागेट, शीशमहल बाजार, डब्बी बाजार, सराफा बाजार, पहाड़ी कटरा से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। जहां हजारों लोगों ने वनवास यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर शिव सूद, सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, अरूण डोगरा मिक्की, चेयरमैन गोपीचन्द कपूर, प्रदीप हांडा और डॉ. बिन्दुसर शुक्ला भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement