Looting farmers by giving lift in hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 10:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिफ्ट देकर किसानों को लूटा

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 4:30 PM (IST)
लिफ्ट देकर किसानों को लूटा
हापुड़ के थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर कार सवार बदमाशों ने पशु लेने जा रहे दो किसानों को लिफ्ट देकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कार सवार लुटेरे दोनों किसानों से 40 हजार रुपये लूट लेते है और जैसे ही किसान लूट का विरोध करते है तो लुटेरे उन्हें पीटपीट कर घायल कर देते है । दिनदहाड़े लूट की घटना की वारदात सुनते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा जाता है और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती है और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके लुटेरों की तलाश में जुट जाती है। आपको बता दें मामला बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे का है, यहाँ बाबूगढ़ के रहने वाले दो किसान अमरुद्दीन और अनीश 40 हजार रूपये लेकर गढ़ अठसेनी में लगने वाली पशु पैठ में पशु खरीदने जा रहे थे और जैसे ही दोनों बाबूगढ़ के हाइवे पर आते है तो दोनों एक कार बेगनार कार से लिफ्ट मांगते है और कार सवार भी इन दोनों को लिफ्ट दे देते है। और जैसे ही ये सभी नहर पटरी से पास पहुंचे तो बदमाश दोनों किसानो के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और मारपीट करने के बाद उनसे 40 रूपये लूट लिए। लूट करने बाद बदमाश किसानों को फेंककर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement