Advertisement
सरदार किसान को पगड़ी से बांध कर खेत में फेंका, धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए बदमाश

पीलीभीत | किसान को बंधक बनाकर बदमाश उसकी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली
लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित खुद चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी
दी। ए.एस.पी, सी.ओ. सिटी ने घटनास्थल मुआयना किया | बारदात थाना गजरौला
क्षेत्र में बुधवार की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरनपुर हाइवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में गड़ारेंज के पास थाना माघौटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी किसान दर्शन सिंह(50) ट्रैक्टर-ट्राली में धान भरकर मंडी में बेचने को जा रहे थे। तभी गड़ारेंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली। दर्शन सिंह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें गनप्वांइट पर ले लिया। चार से पांच और बदमाश आ गए उन्होंने दर्शन सिंह की पगड़ी निकाली और उन्हें उसी से बांधकर पास में सड़क किनारे डाल दिया और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। किसी प्रकार दर्शर्न सिंह ने अपने हाथ खोले और दौड़ते हुए जरा चौकी पर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी। लूट की घटना सुनते ही पुलिस घटनास्थल की ओर भागी | लेकिन वहां पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला।
घटना की सूचना ए.एस.पी. रोहित मिश्रा, सी.ओ. सिटी धर्मसिंह मार्छाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक उसकी ट्राली में 100 क्विंटल से अधिक धान था| जो बदमाश ट्राली सहित लूट ले गए।
सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। घटना का खुलासा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features