Lok Sabha Speaker Om Birla Invited to Inaugurate JSA Silver Show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 10:38 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जेएसए सिल्वर शो के उद्घाटन का आमंत्रण

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 10:55 AM (IST)
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जेएसए सिल्वर शो के उद्घाटन का आमंत्रण
-:एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव ने कोटा में बिरला से की मुलाकात




जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से बिरला ऑडिटोरियम में 22 से 24 नवंबर तक होने वाले JSA सिल्वर शो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला और सचिव राहुल गंगवाल ने गुरुवार को कोटा में बिरला से मुलाकात कर उन्हें शो के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान बिरला ने जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से देशभर के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान और खास तौर पर जयपुर की चांदी के कारोबार में वैश्विक पहचान है। देशभर से लोग यहां सिल्वर ज्वेलरी खरीदने आते हैं। ऐसे में जयपुर के सिल्वर उद्योग को और बढ़ावा देने की जरूरत है।
जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री के लिए अलग जोन बनाने की जरूरत
बिरला ने कहा कि जयपुर में सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अलग से सिल्वर जोन बनाए जाने चाहिए। इससे सिल्वर कारोबार से जुड़े मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और कारीगरों को एक जगह बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही जयपुर की सिल्वर इंडस्ट्री को देश-दुनिया में अपनी पहचान और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

देश-विदेश के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स होंगे शामिल
जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के चेयरमैन उज्जवल डेरेवाला ने बताया कि JSA सिल्वर शो में देश-विदेश के प्रमुख ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स हिस्सा लेंगे। शो में ज्वेलरी के नए कलेक्शन, लेटेस्ट डिजाइन और सिल्वर की पारंपरिक कारीगरी प्रदर्शित की जाएगी। कारोबारियों को सिल्वर ज्वेलरी के नए डिजाइन और बदलते ट्रेंड देखने का मौका मिलेगा।
सिल्वर ज्वेलरी कारोबार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने की तैयारी
डेरेवाला ने कहा कि JSA सिल्वर शो के जरिए सिल्वर ज्वेलरी कारोबार को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर के मैन्युफैक्चरर्स और होलसेलर्स के एक मंच पर आने से बिजनेस नेटवर्किंग और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

200 से ज्यादा एग्जीबिटर्स, 10 हजार से ज्यादा विजिटर्स
एसोसिएशन के सचिव राहुल गंगवाल ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक होने वाले JSA सिल्वर शो में 200 से ज्यादा एग्जीबिटर्स शामिल होंगे। शो में 10 हजार से ज्यादा विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो में सिल्वर ज्वेलरी के नए कलेक्शन, डिजाइन और इंडस्ट्री से जुड़े प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे।
कोटा के ज्वेलरी संगठनों के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
ओम बिरला से मुलाकात के दौरान कोटा सर्राफा एसोसिएशन के आनंद राठी समेत अलग-अलग ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और जयपुर को सिल्वर कारोबार के प्रमुख केंद्र के तौर पर विकसित करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement