Lok Sabha Chunav 2019 : Saurashtra to be real test for BJP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:08 pm
Location
Advertisement

सौराष्ट्र में होगी भाजपा की असली परीक्षा, विधानसभा चुनाव में लगा था झटका

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 12:26 PM (IST)
सौराष्ट्र में होगी भाजपा की असली परीक्षा, विधानसभा चुनाव में लगा था झटका
मोदी ने रविवार को उत्तर गुजरात में अपनी आखिरी रैली में मतदाताओं से जोरदार अपील करते हुए कहा कि धरती के लाल को निराश नहीं करना। उन्होंने गुजरात के मतदाताओं से प्रदेश की सभी 26 सीटों पर जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की जीत का जायका बिगड़ जाएगा।

सौराष्ट्र में पार्टी की स्थिति को भांपकर भाजपा ने इलाके के कांग्रेस नेताओं को मिलाना शुरू कर दिया। एक साल पहले शुरू हुई इस कवायद में इस साल मार्च तक करीब 34 पूर्व व वर्तमान कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें से ज्यादातर नेता सौराष्ट्र के हैं।

मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात के स्थानीय नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि किस प्रकार भाजपा की सरकार ने निर्भय होकर पाकिस्तान और आतंकियों को सबक सिखाया।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में अपनी रैलियों में न्याय योजना पर जोर दिया जिसके तहत देश के 12 करोड़ गरीब परिवारों को 72,000 रुपए सालाना न्यूनतम आय गारंटी दी गई। कांग्रेस ने इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement