Light illuminated Ayodhya before Bhumi Pujan of Ram temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:40 am
Location
Advertisement

राममंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या हुई रोशनी से जगमग, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अगस्त 2020 8:50 PM (IST)
राममंदिर के भूमिपूजन से पहले अयोध्या हुई रोशनी से जगमग, देखें तस्वीरें
अयोध्या । पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राममंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले रामनगरी में महादीवाली मनाई जा रही है। सबसे पहले रामजन्मभूमि पर दीपक जलाया गया। इसके बाद पूरी राम नगरी दीपकों की रोशनी से नहाई है। लोगों ने घरों के बाहर रंगोली भी सजाई है। हर मंदिर में रामचरित मानस की चौपाइयां और दोहों का गायन हो रहा है। राम की पौड़ी में भी दीपोत्सव चल रहा है। अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने राम की पौड़ी पर दीपों अच्छे बिछाया है। करीब सवा लाख दीपों से राम की पौड़ी जगमग हो रही है। आज और कल (पांच अगसत) दो दिन दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर भी दीप जलाए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोग भी अपने घरों में दीप जला रहा हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement