khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 8:20 PM (IST)
बांसवाड़ा । जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रकाश शर्मा ने बांसवाड़ा जिले में आगामी 28 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए है।उन्होंने कहा कि विधिक सेवा संस्थाओं का कानूनी दायित्व है कि समाज में विधिक जागरूकता पैदा की जाए और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहायता प्रदान की जाए।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पूर्णकालिक सचिव डॉ. प्रभात अग्रवाल ने मेगा शिविर में निर्धारित योजनाओं के अनुसार विभागों से सूचना समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पूर्णकालिक सचिव डॉ. प्रभात अग्रवाल ,जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर एन.के.कोठारी, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सी.एल.बुनकर, जिला कोषाधिकारी सोहनलाल कठात, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रफूल्ल चौबीसा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।