Leader of Opposition Jai Ram Thakur conducted self-enumeration under the Census Campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जून 2026 2:14 PM (IST)
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना
खास खबर। शिमला हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनगणना के अंतर्गत चलाए जा रहे 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) अभियान के तहत प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा कल अपने आवास पर स्व-गणना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। इस विशेष अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा सहित निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक द्वारा वहां उपस्थित बीडीसी (BDC) सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों को स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) की प्रक्रिया तथा इसके महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होना है, आगामी 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इस चरण के दौरान गणनाकार हर घर का दौरा करेंगे और मकान व परिवार से संबंधित जानकारी आधिकारिक रूप से प्रकाशित 33 प्रश्नों के माध्यम से एकत्र करेंगे।
निदेशक दीप शिखा शर्मा ने आम जनता से अपील की कि सभी हिमाचल वासी इस स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना के विषय में समाज में व्याप्त विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के तहत लिया जाने वाला पूरा डेटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहता है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि जो व्यक्ति सामान्यतः जहां रहता है, उसकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। अंत में निदेशालय द्वारा सभी प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement