Launch of Safai Seva Marathon-2026 in Jaipur; Mega-Campaign to Run Across 150 Wards in 13 Zones Starting April 18-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 3:02 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

जयपुर में ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आगाज, 18 अप्रैल से 13 जोन के 150 वार्डों में चलेगा महाअभियान

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 8:43 PM (IST)
जयपुर में ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आगाज, 18 अप्रैल से 13 जोन के 150 वार्डों में चलेगा महाअभियान
जयपुर। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर आगामी शनिवार (18 अप्रैल 2026) को अब तक का सबसे बड़ा स्वच्छता का महाभियान ‘‘सफाई सेवा मैराथन-2026’’ का आगाज होगा। जहां आयुक्त सहित नगर निगम की पूरी टीम सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक 13 जोन के 150 वार्डो में फील्ड पर होगी। आयुक्त ने बुधवार को इस अभियान की कार्ययोजना के संबंध में सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिषाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, सीएसआई की बैठक ली। आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर माॅटिवेट भी किया। सभी सीएसआई ने हाथ उठाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रण भी लिया। शनिवार को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक “सफाई सेवा मैराथन” का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत शहर के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में हर अधिकारी और कर्मचारी एक ही लक्ष्य के साथ कार्य करेगा “स्वच्छ जयपुर, सुंदर जयपुर”। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि सफाई सेवा मैराथन-2026 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सीएसआई को प्रोत्साहन राषि प्रदान कर सम्मानित भी किया जायेगा। सीएसआर के तहत राजस्थान सोलर एसोसिएषन द्वारा यह प्रोत्साहन राषि दी जा रही है। प्रथम स्थान पर आने वाले सीएसआई को प्रोत्साहन राषि 21 हजार रूपये इसके साथ ही उस सीएसआई की टीम के अन्य एसआई को 11 हजार रूपये प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगे। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर आने वाले सीएसआई को 11 हजार रूपये तथा उसकी टीम के एसआई को 51 सौ रूपये एवं प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगा। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर आने वाले सीएसआई को 51 सौ रूपये उस सीएसआई की टीम के अन्य एसआई को 21 सौ रूपये एवं प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगा।
आयुक्त ने बताया कि इस विषेष सफाई अभियान के जरिये नगर निगम की पूरी टीम जयपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाने जा रही है।
इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आयुक्त ओम कसेरा ने विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप लेगा, जिसमें आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान को प्रतिस्पर्धात्मक और परिणामोन्मुख बनाने के लिए कार्य के आधार पर CSI की रैंकिंग तय की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले CSI को “स्वच्छता हीरो” ‘‘स्टार आॅफ नगर निगम’’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा तथा अगले एक माह तक नगर निगम में उनकी फोटो भी होर्डिग के रूप में लगाई जायेगी जिससे अन्य कर्मचारी भी प्रेरणा ले सके।
आयुक्त ने विश्वास जताया कि निगम की यह पहल न केवल शहर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा देगी, बल्कि “स्वच्छ जयपुर” के सपने को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, अधिषाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, सीएसआई सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement