एक ही परिवार के आठ सदस्यों का हुआ अंतिम संस्कार, बाढ़ ने ली थी जान

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, “बाढ़ की चपेट में आने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी। ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इस हादसे की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। इस हादसे में तीन परिवार तो ऐसे हैं जिनका अब मात्र एक-एक सदस्य ही बचा है। मैं इस दु:ख की घड़ी में मृतकों के परिवार वालों के साथ खड़ा हूं और सरकार भी उनके साथ है।”
वहीं, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा, “वह हादसे के बाद दो दिन तक पीड़ित परिवारों के साथ थे। होशियारपुर में पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके घर लाया गया। पीड़ित परिवारों के लिए ही नहीं बल्कि हम सबके लिए ये दुख का समय है। प्रदेश सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी है। मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।”
बता दें कि जिले की रहने वाली तीन बहनें परमजीत कौर, बलविंदर कौर और सुरेंद्र कौर अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। पंजाब के माहिलपुर जाते समय फ्लैश फ्लड आने से उनकी गाड़ी इसकी चपेट में आ गई थी। हादसे के दौरान सिर्फ दीपक नाम के युवक को ही बचाया जा सका था।
फिलहाल 9 लोगों के शव को बरामद कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि स्वरूप चंद नाम का शख्स लापता बताया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
होशियारपुर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



